Kanguva New Poster: एक तरफ खूंखार तो दूसरी तरफ कयामत के बादशाह लग रहे हैं Surya, Kanguva के नए पोस्टर ने बढ़ाई फैंस की धड़कन

Kanguva New Poster: साउथ सुपरस्टार सूर्या( Surya) की अपकमिंग फिल्म कांगुवा( Kanguva) को लेकर फैंस के बीच काफी बज बना हुआ है। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए फैंस को चौंका दिया है। इस पोस्टर में सूर्या के दो लुक नजर आ रहे हैं जिसे देखकर फैंस के बीच फिल्म की चर्चा और ज्यादा तेज हो गई है।

Kanguva New Poster: साउथ सुपरस्टार सूर्या( Surya) की अपकमिंग फिल्म कांगुवा( Kanguva) को लेकर फैंस के बीच काफी बज बना हुआ है। जब से फिल्म की घोषणा हुई है तभी से फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं फिल्म को लेकर एक और नई अपडेट सामने आई है। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए फैंस को चौंका दिया है। इस पोस्टर में सूर्या के दो लुक नजर आ रहे हैं जिसे देखकर फैंस के बीच फिल्म की चर्चा और ज्यादा तेज हो गई है।

Kanguva New Poster

आज मंगलवार को ग्रीन स्टूडियो( Green Studio) ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म कांगुवा( Kanguva) का नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में साउथ स्टार दो लुक में नजर आ रहे हैं पहले में वह हाथ में तलवार लिए खड़े हैं जो बेहद खूंखार लग रहा है। वहीं दूसरे लुक में वह बिल्कुल शांत और सफेद कपड़े में दिखाई दे रहे हैं जिनेक चेहरे से तेज टपक रहा है। पोस्टर साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा है “समय से भी अधिक मजबूत नियति , अतीत, वर्तमान और भविष्य। सब एक ही नाम की प्रतिध्वनि करते हैं! #कंगुवा,' फिल्म का दूसरा लुक।

End of Feed