इस शख्स से हाथ मिलाते ही कमल हासन के आंखों से बहने लगे थे आंसू, कहा-'उनके सामने घुटने टेकता था हाथ चूमता था...'

कमल हासन इन दिनों अपनी फिल्म कल्कि के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक किस्सा सुनाया जिसमें उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार दिलीप कुमार को देखे थे तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। आइए जानते हैं कि आंसू क्यों आ गए थे।

कमल हासन इन दिनों अपनी फिल्म कल्कि के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं, उन्होंने कल्कि में शानदार काम किया है, जिसकी तारीफ चारों तरफ हो रही है। कमल हासन ने भले ही कल्कि में कुछ ही देर का रोल किया हो, लेकिन कुछ देर के रोल से ही उन्होंने सारी लाइमलाइट लूट ली और फैंस ने उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके लुक की भी बहुत तारीफ की। हाल ही में उन्होंने अपना एक किस्सा सुनाया जिसमें उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार दिलीप कुमार को देखे थे तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। आइए जानते हैं कि आंसू क्यों आ गए थे।

kamal hassan

kamal hassan

चमकता सितारा

कमल हासन ने 'पिंकविला' से खास बातचीत की। कमल हासन ने बताया कि उनके एक ही इंस्पिरेशन थे वो सिर्फ शिवाजी गणेशन थे, कमल हासन सोचते थे कि दुनिया में सिर्फ एक ही सितारा है, वह है श्री शिवाज, लेकिन दिलीप कुमार से मिलने के बाद उनका विचार पूरी तरह से बदल गया। बातचीत में कमल हासन ने बताया, 'मुझे दिलीप कुमार नाम एक और चमकता सितारा मिला। ये सितारा बाद में मिला क्योंकि मेरा जन्म साउथ में हुआ था नहीं तो ये पहले ही मिल जाते।

End of Feed