Kalki 2898 AD के मेकर्स देंगे फैंस को तगड़ा तोहफा, इस दिन रिलीज हो सकता है Prabhas - Deepika की फिल्म का ट्रेलर

Kalki 2898 AD Trailer : ​कल्कि 2898 एडी को लेकर एक खबर आग की तरह फैल रही है, फैंस कल्कि के धांसू एक्शन सीन गजब की टेक्नॉलजी को करीब से देख सकेंगे। हाल ही में जब कल्कि का ग्रैन्ड इवेंट हुआ तो इसने जनता के बीच बेताबी को और अधिक बढ़ा दिया

Kalki 2898 AD Trailer : प्रभास-दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2898 एडी( Kalki 2898 AD) को रिलीज होने में पूरा एक महीना बचा है। फैंस के बीच इस साल की सबसे पॉपुलर फिल्म कल्कि रिलीज के लिए तैयार है। यह कहना गलत नहीं होगा कि जनता के बीच कल्कि का क्रेज सातवें आसमान पर है। फिल्म से जुड़ी हर छोटी से छोटी अपडेट फैंस की बेताबी को और अधिक बढ़ा रही है। हाल ही में जब कल्कि का ग्रैन्ड इवेंट हुआ तो इसने जनता के बीच बेताबी को और अधिक बढ़ा दिया। वहीं अब एक और खबर आग की तरह फैल रही है जो आपको खुश कर सकती है।

Kalki 2898 AD Will Release in 3D

Instagram

कल्कि 2898 एडी को लेकर एक खबर आग की तरह फैल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो कल्कि 2898 एडी 27 जून 2024 को 3डी में भी रिलीज होगी। फैंस कल्कि के धांसू एक्शन सीन गजब की टेक्नॉलजी को करीब से देख सकेंगे। मेकर्स ने इसके लिए बड़ा प्लान बनाया है, हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। अगर ऐसा होता है तो यह बेहद ही रोमांचक होगा जो फैंस को बेहद पसंद आने वाला है।

End of Feed