अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की संगीत नाइट में शामिल हुई थी काजल अग्रवाल, खास फोटो शेयर कर लिखी दिल की बात

kajal aggarwal: साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल भी इस सेरिमनी में शामिल हुई। काजल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। इस सेरिमनी में एटली और उनकी पत्नी भी शामिल हुए थे।

kajal aggarwal: अनंत अंबानी और मंगेतर राधिका मर्चेंट की हाल ही में संगीत सेरिमनी थी। जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस सेरिमनी को काफी रॉयल तरीके से मनाया गया। इस सेरिमनी में बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ के सितारो ने भी अपना जलवा दिखाया है। इस संगीत सेरिमनी में पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने भी परफॉर्म किया था।

kajal

kajal

साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल भी इस सेरिमनी में शामिल हुई। काजल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "क्या इनसेन भरी रात है! @जस्टिनबीबर"। उन्होंने निर्देशक एटली और उनकी पत्नी प्रिया के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की और उन्हें 'बेहद पसंदीदा' बताया। काजल अपने पति गौतम किचलू के साथ इस इवेंट में पहुंचीं थी। वह गुलाबी रंग की डिजाइनर साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि गौतम ने डिजाइनर नेवी ब्लू जोधपुरी सूट पहना हुआ था। जिसमें वो अच्छे लग रहे थे।

End of Feed