राजनीति में एंट्री करने वाले हैं Junior NTR? एक्टर की टीम ने जारी किया बयान

Junior NTR on Politics: जूनियर एनटीआर की राजनीति में एंट्री की खबरों पर उनकी टीम ने बड़ा बयान जारी किया है। टीम ने साफ किया कि 18 जुलाई का कार्यक्रम राजनीतिक नहीं, बल्कि एक सामाजिक पहल से जुड़ा है।

Junior NTR on Politics: साउथ (South) के स्टार एक्टर जूनियर एनटीआर (Junior NTR) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि जूनियर एनटीआर राजनीति में एंट्री करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि वह 18 जुलाई को तिरुपति में होने वाले एक कार्यक्रम के दौरान राजनीति में आने का ऐलान कर सकते हैं। अब जूनियर एनटीआर की टीम ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ दी है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-भगवान कार्तिकेय बनकर दुष्टों का नाश करेंगे Junior NTR!! फिल्म का पोस्टर हुआ आउट)

Junior NTR on Politics

जूनियर एनटीआर की टीम ने जारी किया बयान (pic credit-instagram)

जूनियर एनटीआर की टीम ने जारी किया बयान (pic credit-instagram)

जूनियर एनटीआर की टीम ने जारी किया बयान

जूनियर एनटीआर की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, 'हमारे पता चला है कि 'RAW NTR' नाम का एक संगठन ऐसी गतिविधियां कर रहा है, जिससे लोगों को यह लग सकता है कि उसका संबंध श्री एनटीआर से है। हम साफ करना चाहते हैं कि श्री एनटीआर और उनकी टीम का RAW NTR या उसकी किसी भी गतिविधि से कोई लेना-देना नहीं है। यह संगठन न तो उनकी ओर से अधिकृत है और न ही उनकी तरफ से कोई बयान देने का अधिकार रखता है।' टीम ने आगे कहा, श्री एनटीआर से जुड़ी किसी भी सामाजिक पहल, जनकल्याण कार्यक्रम, आधिकारिक घोषणा या किसी भी तरह की जानकारी सिर्फ उनके या उनकी आधिकारिक टीम के जरिए ही साझा की जाएगी। किसी भी संगठन द्वारा फैलाई गई जानकारी को सही न माना जाए। हमें उम्मीद है कि इस स्टेटमेंट के बाद सभी अफवाहों और अटकलों पर विराम लग जाएगा।'

End of Feed