Junglee Music ने Madharaasi का पहला गाना Salambala किया रिलीज, मिनटों में हुआ वायरल

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 1, 2025, 12:14 PM IST

Junglee Music Salambala Song Out: फिल्म मधरासी (Madharaasi) का पहला गाना सलंबाला (Salambala) रिलीज हो गया है। इसे जंगली म्यूजिक (Junglee Music) के यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस गाने को म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) ने कंपोज किया है और साई अभ्यंकर (Sai Abhyankkar) ने अपनी दमदार आवाज में गाया है।

जंगली म्यूजिक (Junglee Music) ने तमिल सिनेमा की अपकमिंग फिल्म मधरासी (Madharaasi) के पहले गाने सलमबाला (Salambala) को रिलीज करके धमाल मचा दिया है। इस गाने को म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) ने कंपोज किया है और साई अभ्यंकर (Sai Abhyankkar) ने अपनी शानदार आवाज में गाया है। गाने के बोल सुपर सुबु (Super Subu) ने लिखे हैं। जंगली म्यूजिक, जो टाइम्स म्यूजिक (Times Music) का हिस्सा है। उसके इस गाने ने लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली है।

Junglee Music Salambala Song

Image Source: Junglee Music

'मधरासी' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे डायरेक्टर ए. आर. मुरुगादॉस (A.R. Murugadoss) ने बनाया है। जंगली म्यूजिक ने इस प्रोजेक्ट के जरिए सिवकार्तिकेयन और अनिरुद्ध की सुपरहिट जोड़ी को फिर से साथ ला दिया है। आपको बता दें कि फिल्म के गाने का प्रोमो जिसे जंगली म्यूजिक ने रिलीज किया था वो लोगों को काफी पसंद आया था। इस गाने को लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। इस फिल्म में रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) और विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) भी अहम किरदारों में हैं। मधरासी 5 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं फिल्म मधरासी का पहला गाना सलमबाला जिसे जंगली म्यूजिक ने पेश किया है।

End of Feed