हनुमान निर्देशक प्रशांत वर्मा ने Ranveer Singh को जिक्र कर कसा तंज? यूजर ने कहा- '...उन बॉलीवुड लोगों को क्यों'

निर्देशक प्रशांत वर्मा ने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है, जिसके बाद से चर्चा तेज हो गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि निर्देशक ने ये पोस्ट बिना नाम लिए रणवीर सिंह के लिए किया है। आइए जानते हैं कि निर्देशक ने ऐसा क्या ट्वीट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

रणवीर सिंह इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। एक्टर ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया। साथ ही एक्टर जल्द ही पिता बनने वाले हैं, जिसको लेकर भी वह सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं निर्देशक प्रशांत वर्मा ने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है, जिसके बाद से चर्चा तेज हो गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि निर्देशक ने ये पोस्ट बिना नाम लिए रणवीर सिंह के लिए किया है। आइए जानते हैं कि निर्देशक ने ऐसा क्या ट्वीट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

Prasanth Varma cryptic post

Prasanth Varma cryptic post

फिल्म हनुमान की अपार सफलता के बाद इसके निर्देशक प्रशांत वर्मा सबसे अधिक मांग वाले फिल्म निर्माताओं में से एक बन गए। प्रशांत ने हनुमान का अगला पार्ट जय हनुमान और रणवीर सिंह की राक्षस की घोषणा की थी, लेकिन सब ठीक चलने के बाद अचानक कुछ-कुछ चीजें खराब होने लगी। ऐसा कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह ने अचानक फिल्म से हाथ खींच लिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिएटिव मतभेदों के चलते एक्टर ने आखिरी समय में इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिया है।

End of Feed