GOAT में एमएस धोनी की एंट्री पर साउथ स्टार ने तोड़ी चुप्पी, फिल्म के दूसरे गाने को लेकर किया खुलासा

MS Dhoni Entry in GOAT: थलापति विजय की फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) में एमएस धोनी की एंट्री की खबरें सामने आ रही थी। अब इसको लेकर साउथ स्टार अजमल ने रिएक्शन दिया है।

MS Dhoni Entry in GOAT: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की अपकमिंग फिल्म ‘GOAT’ (The Greatest of All Time) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। थलापति विजय की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर वेंकट प्रभु ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सारी जानकारी शेयर कर रहे हैं। इसी बीच अब फिल्म में एक नई एंट्री होने को लेकर खबर सामने आ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में किसी स्टार की नहीं बल्कि एक जाने-माने क्रिकेटर की एंट्री हो सकती है।

MS Dhoni Entry in GOAT

Instagram

फिल्म में नजर आ सकते हैं धोनी

थलापति विजय की फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) रिलीज से पहले एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इस 450 करोड़ फिल्म में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की एंट्री को लेकर रिपोर्ट सामने आई है। अभी हाल ही में एक्टर अजमल का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस बातचीत के दौरान अजमल से सीएसके क्रिकेटर का फिल्म में कैमियो को लेकर सवाल किया गया। अजमल ने इस सवाल पर चुप्पी साध ली और कहा इसके बारे में प्रोडक्शन हाउस जानकारी देगा। अजमल की चुप्पी के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की एंट्री हो सकती है। आपको बता दें इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल रहे हैं।

End of Feed