Game Changer Release Date: 20 दिसम्बर के दिन रिलीज होगी गेम चेंजर, बेबी जॉन से हो सकती है टक्कर

Game Changer Release Date: राम चरण (Ram Charan) और कियारा आडवानी की अपकमिंग फिल्म गेम चेंजर की रिलीज डेट सामने आ गई है। बता दें इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की टक्कर 2 फिल्मों के साथ होने वाली है। बता दें ये फिल्म 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली है।

Game Changer Release Date: साउथ के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और कियारा आडवानी की अपकमिंग फिल्म गेम चेंजर की रिलीज डेट सामने आ गई है। बता दें इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब फैंस को रिलीज डेट की खबर सुनकर राहत मिली है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म की टक्कर किस फिल्म से होने वाली है और राम चरण की ये फिल्म कब रिलीज होने वाली है।

Game Changer Release Date

Game Changer Release Date

गेम चेंजर के मेकर्स कियारा आडवानी और राम चरण को लेकर कुछ ना कुछ अपडेट फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था। अब इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार रामचरण और एस. शंकर की गेमचेंजर क्रिसमस 2024 में रिलीज होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी। इस दिन मुफासा द लायन किंग भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म के तेलगु वर्जन में महेश बाबू की आवाज है और हिंदी में शाहरुख खान की आवाज है।

End of Feed