Exclusive: Ajith Kumar के 53वें जन्मदिन पर पत्नी Shalini ने रखी पार्टी, साथ ही क्या गिफ्ट की थी बाइक?

Ajith Kumar 53 Birthday Party: साउथ फिल्म के मशहूर एक्टर अजित कुमार के 53वें जन्मदिन पर पत्नी शालिनी ने एक शानदार पार्टी रखी। साथ ही अपने पति को उन्होंने एक महंगा तोहफा दिया जो काफी शानदार है।

Ajith Kumar 53 Birthday Party: साउथ फिल्म के मशहूर एक्टर अजित कुमार की एक्टिंग के लोग आज भी कायल है, उनकी हर फिल्म बड़े परदे पर रिकार्ड तोड़ कमाई करती है। ऐसे में आज 1 मई को सुपरस्टार अजित कुमार अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। हमेशा की तरह यह दुनिया भर में उनके फैंस के लिए एक त्योहार है। आज उनको साउथ के तमाम स्टार और फैंस ने जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही है। ऐसे में एक्टर की पत्नी शालिनी ने एक बड़ी पार्टी रखी साथ ही एक खास तोहफा भी दिया है जो काफी कीमती और देखने लाया है। हालांकि क्या ये खबर सच है या नहीं जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Ajith Kumar 53 Birthday Party

ज़ूम से एक्सक्लूसिव बातचीत में एक सूत्र ने बताया की यह सच नहीं है और कहा की शालिनी मैडम ने कल रात अजित सर के लिए एक अच्छी छोटी जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया था। यह एक सितारा होटल में आयोजित किया गया था, जिसकी शोभा बढ़ाई गई थी अजित (Ajith Kumar) सर के दोस्तों का दायरा सीमित है और पार्टी में लगभग 50 से 60 मेहमान शामिल हुए थे। बाइक और रेसिंग के प्रति उनके प्यार को ध्यान में रखते हुए, शालिनी मैम ने पार्टी की थीम बाइक रखी।

End of Feed