Eugenix Filmfare Glamour And Style Awards South 2025: हाल ही में यूजेनिक्स फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। इस इवेंट में साउथ इंडस्ट्री के तमाम बड़े सितारे शामिल हुए। इस लिस्ट में अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ और अदिवी शेष समेत कई लोगों के नाम शामिल है। इस दौरान साउथ एक्टर अदिवी शेष ने अपनी अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात की। साथ ही एक्टर ने ये भी बताया कि उन्हें कौन सा गाना पसंद है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर....
Pic Credit- Zoom TV/ Filmfare
अदिवी शेष ने कही ये बात
साउथ एक्टर अदिवी शेष ने जूम से एक्सक्लूडेड बातचीत की है। उन्होंने अपनी आने वाली मूवीज जी 2 और डकैत को लेकर कई खलासे किए हैं। अदिवी ने कहा, 'मेरी आने वाली फिल्म डकैत में मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप सर नजर आएंगे। हम सब इसमें साथ है। ये फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होगी। फिर गर्मियों में मेरी सबसे बड़ी फिल्म जी 2 आएगी, जिसमें इमरान हाशमी सर और वामिका हैं। जहां एक फिल्म इमोशन से भरपूर है तो दूसरी में ढेर सारा एक्शन है। मैं दोनों के लिए एक्साइटेड और भावुक हूं।' अदिवी ने आगे बताया कि उनका फेवरेट सॉन्ग वीकेंड का विकेड गेम्स है। ये गाना बहुत खूबसूरत है और मुझे क्रिएटिव होने में मदद करता है।'
चर्चा में हैं फिल्म जी 2
बताते चलें कि बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी और साउथ एक्टर अदिवी शेष ने स्पाई थ्रिलर फिल्म जी 2 के लिए हाथ मिलाया है। हाल ही में मेकर्स ने इस मूवी की रिलीज डेट के बारे में बताया है। 1 मई 2026 को इमरान हाशमी और अदिवी शेष की फिल्म जी 2 रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म जी2, साल 2018 में आई फिल्म गुडचारी का सीक्वल है। फिल्म गुडचारी को लोगों ने काफी पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर भी ये मूवी हिट साबित हुई थी। अब लोग इमरान और अदिवी की जी 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
