Don3: नागार्जुन की होने वाली बहू शोभिता धुलिपाला करेगी आइटम सॉन्ग, इस एक्टर संग मटकाएंगी कमर

Don 3: डॉन 3 में नागार्जुन की बहू शोभिता धुलिपाला आइटम सॉन्ग करते नजर आएंगी। बता दें इस आइटम सॉन्ग में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। शोभिता धुलिपाला अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं, उन्होंने 8 अगस्त को सामंथा रुथ प्रभु के एक्स-हस्बैंड और एक्टर नागा चैतन्य से सगाई की थी।

Don 3: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के जब डॉन 3 में रिप्लेस होने की खबर सामने आई थी, तब से ये फिल्म और ज्यादा चर्चा में आ गई थी। फैंस चाहते थे कि इस फिल्म में शाहरुख खान लीड एक्टर रहे, लेकिन फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह के डॉन 3 में लीड रोल निभाने की खबर दी थी। अब ऐसी खबर आ रही है कि इस फिल्म में नागार्जुन की बहू शोभिता धुलिपाला आइटम सॉन्ग करते नजर आएंगी।

Don3

Don3

डॉन-2 और डॉन में दिखा था इनका जलवा

रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है कि शोभिता धुलिपाला इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ एक डांस नंबर करने वाली हैं। इस खबर को सुनने के बाद फैंस उन्हें फिर से ट्रोल कर रहे हैं। बता दें डॉन-2 में लारा दत्ता ने आइटम सॉन्ग पर डांस किया था। वही डॉन-1 में करीना कपूर शाहरुख खान के साथ नजर आई थी। फैंस ने इन दोनों आइटम सॉन्ग को बहुत पसंद किया था।

End of Feed