धनुष Raayan के ऑडियो लॉन्च में हुए भावुक, रजनीकांत के घर को लेकर बताया ये किस्सा

धनुष इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रायन के लिए चर्चा में है। वह अपनी दूसरी निर्देशित फिल्म 'रायन' की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें वह मुख्य किरदार में हैं। 6 जुलाई को उन्होंने चेन्नई में इस तमिल एक्शन ड्रामा का ऑडियो लॉन्च इवेंट रखा था। 'रायन' 26 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी, जो धनुष का जन्मदिन भी है।

धनुष इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रायन के लिए चर्चा में है। वह अपनी दूसरी निर्देशित फिल्म 'रायन' की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें वह मुख्य किरदार में हैं। 6 जुलाई को उन्होंने चेन्नई में इस तमिल एक्शन ड्रामा का ऑडियो लॉन्च इवेंट रखा था। ये फिल्म धनुष के लिए बहुत खास है क्योंकि एक्टर की ये 50वीं फिल्म है।

Dhanush

Dhanush

इस फिल्म के ऑडियो लॉन्च इवेंट में धनुष बहुत भावुक दिखे और उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'थुल्लुवधो इलामाई' के का किस्सा शेयर किया। धनुष ने बताया अगर उनकी पहली फिल्म सफल नहीं होती, तो उनके आस-पास की हर चीज ये नहीं होती, उन्होंने कहा, "अगर थुल्लुवधो इलमई ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया होता, तो हम सब कुछ खो देते। धनुष के रूप में 16 वर्षीय वेंकटेश की 20 साल की कड़ी मेहनत का उपहार वह पोएस गार्डन हाउस था।" बता दें कि थुल्लुवधो इलमई 2002 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन धनुष के पिता कस्तूरी राजा ने किया था और उनके भाई सेल्वाराघवन ने लिखा था।

End of Feed