Devara Twitter Review: साउथ स्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा का अच्छा खासा बज बना हुआ है। जब लोगों ने इस मूवी का ट्रेलर देखा था तभी कइयों ने इस फिल्म को देखने का सोच लिया था। अब जूनियर एनटीआर की मूवी देवरा सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। रिलीज होने के साथ ही ये फिल्म ट्विटर पर छा गई है। इस बीच जूनियर एनटीआर की फिल्म को लेकर ट्विटर पर लोग बात कर रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं जूनियर एनटीआर की मूवी देवरा को देखने के बाद लोग क्या कह रहे हैं।
देवरा को लोगों ने दिया प्यार
साउथ स्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा में जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान भी लीड रोल में है। फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्विटर पर लोग ये दावा कर रहे हैं कि जूनियर एनटीआर की देवरा श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का रिकॉर्ड तोड़ देगी। जहां एक यूजर ने लिखा, 'स्त्री 2 तो गई अब।' दूसरे ने लिखा, 'साउथ से नॉर्थ तक बस देवरा ही देवरा।' मालूम हो कि कुल मिलकार इस फिल्म को काफी तगड़ा रिस्पॉन्स दे रहे है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि फिल्म पहले दिन कैसा परफॉर्म करती है।
पहले दिन कितना कमाएगी देवरा
जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा के रिलीज होने के साथ ही लोग इसकी पहले दिन की कमाई के बारे में भी चर्चा करने लगे है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देवरा ऑपनिंग डे पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। अगर ऐसा होता है कि साल 2024 में रिलीज हुई स्त्री 2 और कल्कि 2898 एडी को ये मूवी सीधे टक्कर दे देगी। मालूम हो कि इससे पहले जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर ने पूरी दुनिया में ऐसा धमाल मचाया था कि बाकी स्टार्स बस देखते रह गए थे। इस मूवी में जूनियर एनटीआर के साथ राम चरण ने भी धमाल मचाया था।
