Coolie Trailer: आमिर खान ने इवेंट में छुए रजनीकांत के पैर, एक्टर ने तुरंत लगाया गले

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 3, 2025, 11:38 AM IST

Rajinikanth And Aamir Khan Video: एक्टर रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म कूली (Coolie) के ट्रेलर लॉन्च के इवेंट के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आमिर खान और रजनीकांत नजर आ रहे हैं। इस दौरान आमिर खान ने कुछ ऐसा किया जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

Rajinikanth And Aamir Khan Video: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की अपकमिंग फिल्म कूली (Coolie) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। अभी हाल ही में फिल्म कूली का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म कूली के इस ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म कूली के ट्रेलर के साथ-साथ इसके लॉन्च इवेंट को लेकर भी कई खबरें सामने आ रही हैं। इस इवेंट से जुड़े एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी बीच फिल्म कूली के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से रजनीकांत और बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने लोगों के दिलों को छू लिया है। तो चलिए जानते हैं इस वीडियो में क्या खास था।

Rajinikanth And Aamir Khan Video

Image Source: Rana Ashish Mahesh/ X

आमिर खान ने छुए रजनीकांत के पैर

एक्टर रजनीकांत की फिल्म कूली एक बार फिर से खबरों में हैं। अभी हाल ही में हुए फिल्म कूली के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर गदर काट रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में आमिर खान एक्टर रजनीकांत के पैर छू रहे हैं। इस दौरान रजनीकांत आमिर खान को रोकते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं। रजनीकांत और आमिर खान के इस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो पर लोग दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।

End of Feed