LIVECoolie Movie Review Live: लोगों की भीड़ से भरे नजर आए थिएटर, रजनीकांत को देख झूम उठे दर्शक...
Coolie Movie Review Release Date (कुली मूवी रिव्यू) Rajinikanth, Aamir khan, Nagarjun film Coolie (कूली फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन) Watch Coolie Full Movie Critic Rating Live Updates: लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में रजनीकांत, नागार्जुन, श्रुति हासन, सत्यराज, उपेंद्र और आमिर खान की कुली काफी चर्चा में हैं। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में धमाल मचा दिया है।

Coolie Movie Review Live: लोगों की भीड़ से भरे नजर आए थिएटर, रजनीकांत को देख झूम उठे दर्शक...
Coolie Movie Release Date Review in Hindi (कुली मूवी रिव्यू) Rajinikanth, Amir khan, Shruti Haasan, Nagarjuna Film Coolie Box Office Collection (कुली फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन) Full Movie Audience Reaction Live Updates: रजनीकांत की लीड रोल वाली फिल्म कुली काफी चर्चा में है। फिल्म कुली को लेकर एक के बाद एक अपेडट सामने आ रहे हैं। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ नागार्जुन, श्रुति हासन, सत्यराज और उपेंद्र भी अहम रोल में हैं। फिल्म में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान का धांसू कैमियो भी देखने को मिलेगा। 'कुली' की एडवांस बुकिंग के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म कुली का पहले दिन का कलेक्शन 50 करोड़ रुपये से ऊपर हो सकता है। ये फिल्म 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म का डायरेक्शन लोकेश कनगराज ने किया है। फिल्म का बजट 350-400 करोड़ है। इस लाइव में हम आपको फिल्म से जुड़े सारे अपडेट देने वाले हैं।
Coolie Movie Review, कुली मूवी रिव्यू LIVE: नागा चैतन्य अपने पिता नागार्जुन की तारीफ...
नागा चैतन्य ने अपने एक्स अकाउंट पर कहा कि वह कुली को पसंद कर रहे हैं और अपने पिता नागार्जुन के लिए जयकार कर रहे हैं।
Coolie Movie REVIEW by Ashusmoothkhan! Coolie Review| HIT OR FLOP | Coolie Film Review Hindi
Coolie Movie Review, कुली मूवी रिव्यू LIVE: लोकेश कनगराज के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड
रजनीकांत की फिल्म 'कुली' के डायरेक्टर लोकेश कनगराज के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने करियर में एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है! क्या 'कुली' इस रिकॉर्ड को बरकरार रखने में उनकी मदद करेगी?
Coolie Movie Review, कुली मूवी रिव्यू LIVE: पहले दिन करेगी धांसू कमाई
रजनीकांत की फिल्म 'कुली' को लेकर मिले-जुले रिव्यू सामने आ रहे हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेने में सफल साबित होगी। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' से 'कुली' का क्लैश हुआ है।
Coolie Movie Review, कुली मूवी रिव्यू LIVE: थिएटर के बाहर रजनीकांत स्टारर को झूम उठे दर्शक...
थिएटर के बाहर नाचने लगे फैंस
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली को देखने के लिए लोग बेताब हैं। आज ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग थिएटर्स के बाहर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इससे ये साफ हो गया है कि कुली के लिए लोग क्रेजी हो गए हैं।
Coolie Movie Review, कुली मूवी रिव्यू LIVE: पहले दिन होगी इतनी कमाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म कुली पहले दिन इंडिया में 50 करोड़ रुपय से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है।
Coolie Movie Review, कुली मूवी रिव्यू LIVE: वॉर 2 से होगी टक्कर
फिल्म कुली की बॉक्स ऑफिस पर वॉर 2 से टक्कर होने वाली है।
Coolie Movie Review, कुली मूवी रिव्यू LIVE: एडवांस बुकिंग में की इतनी कमाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म कुली ने एडवांस बुकिंग में किया 40 करोड़ का कलेक्शन।
Coolie Movie Review, कुली मूवी रिव्यू LIVE: जमकर बिक रही है टिकट्स
Sacnilk के मुताबिक, तमिल, हिंदी, तेलुगू और कन्नड़ मिलाकर फिल्म कुली के 12.75 लाख से अधिक टिकट्स बिक चुके हैं।
Coolie Movie Review, कुली मूवी रिव्यू LIVE: इस दिन रिलीज होगी 'कुली'
फिल्म 'कुली' 14 अगस्तको बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।