कोरियोग्राफर जानी मास्टर इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। बता दें अब कोरियोग्राफर को नेशनल अवॉर्ड लेने के लिए सशर्त जमानत दी गई है। जिस कारण कोरियोग्राफर और ज्यादा चर्चा में आ गए हैं। बता दें कोरियोग्राफर पर एक 21 साल की लड़की ने सेक्शुअल हैरेसमेंट करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद जानी मास्टर को गोवा से गिरफ्तार किया गया था।
jani master
इतने दिनों के लिए मिली जमानत
अब कोरियोग्राफर जानी मास्टर को आज यानी 3 अक्टूबर को रंगा रेड्डी जिला न्यायालय ने सशर्त अंतरिम जमानत दे दी है। रिपोर्ट के अनुसार जानी मास्टर को ये जमानत 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक ही मिली है। ये फैसला केवल नेशनल अवॉर्ड में उनकी उपस्थिति के लिए दी गई है।
इस फिल्म के गाने के लिए मिलेगा नेशनल अवॉर्ड
कोरियोग्राफर जानी मास्टर को धनुष और नित्या मेनन की फिल्म थिरुचित्रमबलम के गाने मेघम करुक्काथा में उनके काम के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया जाएगा। नेशनल अवॉर्ड की घोषणा अगस्त में की गई थी और समारोह दिल्ली में होने वाला है। वही जानी मास्टर की पत्नी आयशा ने तेलुगु फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स में पीड़िता की शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में तेलुगु फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स गंभीरता से जांच कर रहा है।
कोरियोग्राफर जानी मास्टर की पत्नी आयशा ने पीड़िता के खिलाफ कई बड़े आरोप लगाए थे। बता दें आयशा ने कहा था कि वो लड़की प्यार के बहाने उनके पति को फंसाई है साथ ही मानसिक रूप से परेशान भी की है। अब इस मामले में तेलुगु फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स जांच कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार आयशा ने उन्हें कई सबूत भी दिए है। अब देखना होगा कि तेलुगु फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स इस मामले में क्या कदम उठाती है।
