Boycott Sai Pallavi: साई पल्लवी को नहीं मिलेगा रामायण में सीता मां का रोल? कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट के कारण मचा हंगामा

Sai Pallavi Comment on Indian Army: साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी चर्चा में आ गई है। एक्ट्रेस ने भारतीय सेना पर विवादित बयान दे दिया है। बता दें इस बयान के बाद सभी एक्ट्रेस को काफी ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस को सीता के रोल से हटा देना चाहिए।

Sai Pallavi Comment on Indian Army: साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी चर्चा में आ गई है। हाल ही में साई पल्लवी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस ने भारतीय सेना पर विवादित बयान दे दिया है। बता दें इस बयान के बाद सभी एक्ट्रेस को काफी ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस को सीता के रोल से हटा देना चाहिए। एक्ट्रेस के बयान के वायरल होने के बाद कुछ लोग बॉलीवुड फिल्म रामायण को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही एक्स पर बॉयकॉट साई पल्लवी' और 'बॉयकॉट' रामायण जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।

Sai Pallavi

Sai Pallavi

बता दें एक्ट्रेस का एक वीडियो वारयल हो रहा है, जिसमें वह बता रही हैं कि पाकिस्तानी भारतीय सेना के बारे में क्या सोचते हैं। एक्ट्रेस का बयान वायरल होने के बाद लोगों का लग रहा है कि एक्ट्रेस पाकिस्तान के तरफ से बोल रही हैं। बता दें एक्ट्रेस ने कहा था कि पाकिस्तान में रहने वाले लोग हमारे भारतीय सैनिकों को आतंकवादी समझते हैं। जिसके बाद से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा-साई पल्लवी 'अमरन' और 'रामायण' जैसी फिल्म का हिस्सा बनने के लायक नहीं हैं। दूसरे ने कहा-मैं साई पल्लवी की बातों का विरोध करता हूं....। तीसरे ने कहा-डंबो पिंपल रानी को भारतीय सेना से माफी मांगनी चाहिए।

End of Feed