Bigg Boss Tamil 8: विजय सेतुपति को होस्ट करता देख फैंस का दिल हुआ गार्डन-गार्डन, कहा- कमल हासन से बेस्ट संभाली है कमान

Bigg Boss Tamil 8: रियलिटी शो बिग बॉस तमिल 8 कल रविवार यानी 6 अक्टूबर से शुरू हुआ है। फैंस इस शो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बता दें इस बार तमिल बिग बॉस को साउथ का महाराजा विजय सेतुपति होस्ट कर रहे हैं। इस बार उनको होस्ट करता देख फैंस काफी खुश हुए हैं।

सबका फेवरेट रियलिटी शो बिग बॉस तमिल 8 कल रविवार यानी 6 अक्टूबर से शुरू हुआ है। फैंस इस शो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बता दें इस बार तमिल बिग बॉस को साउथ का महाराजा विजय सेतुपति होस्ट कर रहे हैं। इस बार उनको होस्ट करता देख फैंस काफी खुश हुए और उनकी तारीफ कर रहे हैं। आइए जानते हैं फैंस कैसे-कैसे रिएक्शन दे रहे हैं।

Bigg Boss Tamil 8

Bigg Boss Tamil 8

फैंस एक्टर को होस्ट करता देख काफी खुश हो रहे हैं। बता दें ये तमिल बिग बॉस का आठवां सीजन है। रविवार को ही बिग बॉस 18 की भी शुरुआत हुई है। इस शो में एक से एक कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। बिग बॉस के आठवें सीजन में आपको मजा, मस्ती एक्शन ड्रामा, रोना, गाना सब देखने को मिलने वाला है। इस शो के पिछले 7 सीजन को कमल हासन ने संभाला था। विजय सेतुपति को होस्ट करता देख पता चल रहा है कि एक्टर एक बेहतरीन एक्टर के साथ-साथ एक बेस्ट होस्ट भी हैं। फैंस भी एक्टर की होस्टिंग को बहुत पसंद कर रहे हैं। फैंस कह रहे हैं कि विजय सेतुपति की शो की मेजबानी की अनोखी स्टाइल है, जो बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करेगी। एक फैन ने कहा कि कमल हसन को हटाकर विजय सेतुपति को इस सीज़न के लिए होस्ट के रूप में चुनना विजय टीवी के सही निर्णयों में से एक है। वीएस बहुत सीधे, कट और स्पष्ट हैं। कमल हसन अब इस शो को एक दर्शक के रूप में देख सकते हैं।

End of Feed