45 साल की उम्र में घोड़ी चढ़ेंगे प्रभास? फैंस हुए एक्साइटेड

Prabhas Wedding Update: साउथ एक्टर प्रभास अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। 45 साल के प्रभास अबतक सिंगल हैं उन्होंने अपना घर नहीं बसाया है। इस बीच एक्टर की शादी को लेकर अपडेट सामने आया है। प्रभास की चाची ने बताया है कि एक्टर कब घोड़ी चढ़ेंगे। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Prabhas Wedding Update: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखने की कोशिश करते हैं। फिर भी उनकी कुछ चीजें बाहर आ जाती हैं। एक समय पर ये खबर सामने आई थी कि प्रभास साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी को डेट कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड की क्वीन कृति सेनन संग भी प्रभास का नाम जुड़ा था। इस बीच प्रभास की वेडिंग को लेकर एक अपडेट सामने आया है। प्रभास की चाची ने बताया है कि कब एक्टर सात फेरे लेने वाले हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

prabhas fan page

Pic Credit- Prabhas fan page (instagram)

प्रभास की शादी को लेकर आया अपडेट

45 साल की उम्र में भी प्रभास सिंगल हैं और उन्होंने शादी नहीं की है। फैंस चाहते हैं कि प्रभास जल्द ही अपना घर बसा लें। इस बीच प्रभास की चाची श्यामला देवी ने मीडिया से बातचीत करते हुए एक्टर की शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, 'जब भगवान शिव चाहेंगे तो प्रभास की शादी हो जाएगी। हम सब लोग इसको लेकर कोशिश कर रहे हैं उम्मीद है कि जल्द ही भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा।' प्रभास की चाची के इस बयान से सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई है। अब फैंस भगवान शंकर से अपने फेवरेट एक्टर की शादी की कामना कर रहे हैं।

End of Feed