Baby John एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने लगाई पपाराजी की क्लास, 'डोसा बोलना पड़ा भारी

कीर्ति सुरेश इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कीर्ति सुरेश का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस पैपाराजी की क्लास लगाते हुए नजर आ रही है। फैंस इस वीडियो को देखकर एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कीर्ति सुरेश इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फैंस एक्ट्रेस की इस फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं। कीर्ति सुरेश की ये पहली बॉलीवुड फिल्म है। बता दें 'बेबी जॉन' 25 दिसंबर को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कीर्ति सुरेश का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस पैपाराजी की क्लास लगाते हुए नजर आ रही है।

Baby John

Baby John

बेबी जॉन में कीर्ति सुरेश के साथ-साथ वरुण धवन और वामिका गब्बी भी साथ नजर आ रहे हैं। हाल ही में जो वीडियो सामने आया है अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कीर्ति पपाराजी पर चिढ़ती हुई दिखाई दे रही है। बात दें इस वीडियो में पैपाराजियों ने एक्ट्रेस के नाम का गलत उच्चारण किया साथ ही एक्ट्रेस को डोसा भी कहा। इसे सुनने के बाद एक्ट्रेस पैपाराजियों को सही नाम बोलने के लिए कहती नजर आईं। इस दौरान कीर्ति ने स्लीवलेस डेनिम ड्रेस कैरी की थी, जिसमें वो बहुत ज्यादा स्टाइलिश दिख रही थीं। शादी के बाद हर बार की तरह इस बार भी एक्ट्रेस अपना मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करते नजर आईं।

End of Feed