Bigg Boss में नजर आईं Aparna Vastarey का हुआ निधन, कैंसर से थी पीड़ित

Aparna vastarey passed away: अपर्णा वास्तारे (Aparna Vastarey) पिछले दो साल से लंग कैंसर से जीत के लिए लड़ाई कर रही थी, लेकिन उनकी मौत हो गई। इस खबर को सुनने के बाद कन्नड़ सिनेमा में शोक की लहर है।

Aparna vastarey passed away: कन्नड़ सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। जिस कारण फैंस काफी दुखी हैं। टेलीविजन प्रेजेंटर और अभिनेत्री अपर्णा वास्तारे का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अपर्णा वास्तारे पिछले दो सालों से कैंसर से जूझ रही थीं, जिससे वह जिंदगी की जंग हार गईं और सभी को अलविदा बोल गईं। इस बात की जानकारी उनके पति नागराज वास्तारे ने सोशल मीडिया पर फैंस को दी।

Aparna Vastarey

Aparna Vastarey

रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस कैंसर के चौथे स्टेज पर थीं। अपर्णा वास्तारे (Aparna Vastarey) पिछले दो साल से लंग कैंसर से जीत के लिए लड़ाई कर रही थी, लेकिन उनकी मौत हो गई। अपनी इस आखिरी समय एक्ट्रेस अपने बेंगलुरु के घर बनशंकरी में थी। उनके निधन की खबर से कन्नड़ सिनेमा के अलावा फैंस में भी शोक की लहर है।

End of Feed