Anant-Radhika Wedding: नए अंदाज में नजर आए KGF स्टार यश, दिखाया नई फिल्म Toxic का लुक?

Anant-Radhika Wedding: यश जल्द ही अपनी फिल्म टॉक्सिक में नजर आने वाले है। हाल ही में यश एयरपोर्ट पर बिल्कुल नए लुक में नजर आए। इस बदलाव को देखकर फैंस काफी खुश हुए हैं और उनकी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Anant-Radhika Wedding: सुपरस्टार यश इन दिनों काफी चर्चा में है। यश जल्द ही अपनी फिल्म टॉक्सिक में नजर आने वाले है। हाल ही में यश एयरपोर्ट पर बिल्कुल नए लुक में नजर आए। इस बदलाव को देखकर फैंस काफी खुश हुए हैं और उनकी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। अब उनका ये लुक देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि की सुपरस्टार का ये लुक उनकी फिल्म से है।

yash

yash

बता दें यश अपनी पत्नी राधिका के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए मुंबई में हैं। उस दौरान का उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यश पूरी तरह से काले आउटफिट और नए लुक में नजर आए। इस दौरान एक्टर बेहद स्टाइलिश लुक नजर आए। यह पहली बार है जब यश को इस खास स्टाइल में देखा गया है। यश और उनकी पत्नी राधिका को हाल ही में मुंबई में एक साथ देखा गया, जो लंबे समय के बाद शहर में उनकी पहली पैपराजी के सामने आए। हाल ही में मूवीफाइडबॉलीवुड ने इस वीडियो को पोस्ट किया है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

End of Feed