साउथ सुपरस्टार अजित कुमार को कौन नहीं जानता है। अजित कुमार साउथ के जाने-माने स्टार है। हाल ही में एक्टर की वाइफ शालिनी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में एक्टर की वाइफ हॉस्पिटल में नजर आ रही हैं। जिस कारण फैंस को बड़ी चिंता हो रही है।
Ajith Kumar's wife Shalini
इस तस्वीर में वो बेड पर लेटी हैं और उनके बगल में अजित भी बैठे हुए हैं। इस फोटो में एक्टर अपनी पत्नी का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। एक्टर और एक्टर की वाइफ ने अभी तक जानकारी नहीं दी है कि उन्हें क्या हुआ है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार शालिनी की एक सर्जरी हुई है।
मैम आप जल्दी ठीक हो जाइए
हॉस्पिटल की फोटो शेयर करते हुए एक्टर की वाइफ शालिनी ने कैप्शन में लिखा है, 'हमेशा आपको प्यार करती रहूंगी।' इसके अलावा शालिनी ने अपनी हेल्थ को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है। इस फोटो पर फैंस कमेंट कर उनका हाल जानने की कोशिश कर रहे हैं। इस फोटो को देखकर फैंस को चिंता हो रही है। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- 'मैम आप जल्दी ठीक हो जाइए।' एक और ने उनकी सेहत के लिए दुआ मांगी। कुछ लोग उन्हें अपना ध्यान रखने के लिए भी कह रहे हैं।
विदा मुयार्ची की शूटिंग
ऐसा कहा जा रहा था कि एक्टर फिल्म 'विदा मुयार्ची' की शूटिंग अजरबैजान में कर रहे थे। लेकिन वे चेन्नई वापस आ गए। ऐसा कहा जा रहा है कि पूर्व एक्ट्रेस शालिनी की छोटी-सी सर्जरी हुई है, लेकिन वो अभी ठीक है।
