AA22xA6: एटली की फिल्म के लिए खुद को फिजिकल और मेंटल प्रिपेयर कर रहे हैं Allu Arjun, देखने को मिलेगा गजब का ट्रांसफॉर्मेशन

AA26XA6 Allu Arjun Transformation: एटली( Atlee Kumar) के नेक्स्ट प्रोजेक्ट के लिए अल्लू अर्जुन ने अपनी कमर कस ली है। इस बार वह कुछ हटकर और कुछ बड़ा करने वाले हैं। फिल्म से जुड़े सूत्र ने खुलासा किया है कि अल्लू के ट्रांसफॉर्मेशन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

AA26XA6 Allu Arjun Transformation: पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी को लेकर चर्चा में हैं। पुष्पा के बाद अल्लू अर्जुन का यह बिग बजट प्रोजेक्ट होने वाला है। फिल्म के इन्ट्रो ने फैंस के बीच बेताबी को पहले ही बढ़ा दिया है। अब फैंस फिल्म से जुड़ी अन्य अपडेट के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एटली कुमार के साथ अल्लू अर्जुन की ये फिल्म चर्चा में बनी हुई है। अब फिल्म से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है कि एटली कुमार की फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

AA26XA6 Allu Arjun Transformation

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया कि अल्लू अर्जुन( Allu Arjun) अपनी तैयारी को शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। लुक टेस्ट पहले से ही चल रहे हैं। लॉयड और टीम स्टार के लिए ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम तैयार कर रहे हैं जो न केवल उनके वजन को बढ़ाएगा, बल्कि उनके स्वभाव, चाल-चलन और मानसिक रूप से भी बदलाव करेगा। एटली द्वारा डिज़ाइन किए गए इस कैरेक्टर में अल्लू अर्जुन बिल्कुल बदले हुए नजर आएंगे। जिससे फैंस को उनके नए लुक को देखने का मौका मिलेगा। फैंस भी इस न्यू लुक के लिए बेहद उत्साहित हैं।

End of Feed