Saripodhaa Sanivaaram: एसजे सूर्या के जन्मदिन पर सामने आया 'सारिपोधा सानिवारम' से खास वीडियो, नानी-प्रियंका का भी दिखा शानदार लुक

Saripodhaa Sanivaaram: सारिपोधा सानिवारम सुपरस्टार नानी की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। अब मेकर्स ने एसजे सूर्या के जन्मदिन पर एक खास वीडियो शेयर किया है।वीडियो दर्शकों को सारिपोधा सानिवारम की दुनिया में ले जाता है, जिसमें नानी, सूर्या और प्रियंका मोहन के किरदारों की झलक देखने को मिलती हैं।

Saripodhaa Sanivaaram: सारिपोधा सानिवारम सुपरस्टार नानी की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म के मेकर्स इस फिल्म को सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फैंस इस फिल्म को लेकर शुरुआत से ही उत्साहित हैं। हाल ही में मेकर्स ने एक्शन फिल्म का पहला गाना रिलीज किया था। अब मेकर्स ने एसजे सूर्या के जन्मदिन पर एक खास वीडियो शेयर किया है।

Saripodhaa Sanivaaram

Saripodhaa Sanivaaram

वीडियो दर्शकों को सारिपोधा सानिवारम की दुनिया में ले जाता है, जिसमें नानी, सूर्या और प्रियंका मोहन के किरदारों की झलक देखने को मिलती हैं। इस फिल्म का इंतजार फैंस बेस्रबी से कर रहे हैं। नानी और एसजे सूर्या के साथ एक खास वीडियो के रिलीज होने से फैंस बेहद खुश हैं। सूर्या इस एक्शन-थ्रिलर में पुलिस की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह खास वीडियो मेकर्स ने सूर्या के जन्मदिन यानि 20 जुलाई के खास दिन रिलीज किया है।

End of Feed