Diljit Dosanjh React on Bomb Threat: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) अपने गानों के साथ-साथ अपने खास अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। वो अक्सर अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेते हैं। 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में उनका कॉन्सर्ट आयोजित किया गया। हालांकि, इस शो से ठीक पहले एक धमकी भरे ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी थी। ईमेल में कॉन्सर्ट स्थल पर बम धमाके और ग्रेनेड हमले की धमकी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी और वेन्यू की जांच शुरू कर दी। ऐसे माहौल में भी दिलजीत ने अपना कार्यक्रम किया और स्टेज पर पहुंचकर फैंस से बात की। इस दौरान सतलुज (Satluj) एक्टर ने धमकी देने वालों को अपने ही अंदाज में जवाब दिया, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर हो रही है।
'आप बेशक बम फेंको, मेरी तरफ से प्यार है', मुंबई कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ ने धमकी देने वालों को दिया जवाब (Image Source: Diljit Dosanjh Instagram)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Eetha: श्रद्धा कपूर ने कुछ ही दिनों में बढ़ाया 10 से 12 किलो वजन, ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हुए कोरियोग्राफर
'दिलजीत को बम से उड़ा देंगे? वाह!'
कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने धमकी का जिक्र करते हुए कहा, 'दिलजीत को बम से उड़ा देंगे? वाह! इनका मकसद सिर्फ यही है कि दिलजीत के शो में लोग न आएं। उन्हें डरा दिया जाए, धमका दिया जाए और किसी भी तरह से रोक दिया जाए।' इसके बाद उन्होंने शायराना अंदाज में कहा, 'शहरों में तो बारूदों का मौसम है, गांव चलो, ये अमरूदों का मौसम है।' दिलजीत यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, 'मेरी तरफ से प्यार है, आप बेशक बम फेंको मेरे पे, मेरी तरफ से फिर भी आपको प्यार है।' उनके इस जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:'मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ...' Hanuman Ansh एक्टर शोभिनव सत्या ने शाहरुख खान से की अपनी तुलना
पुलिस को कहा धन्यवाद
सिंगर ने कॉन्सर्ट के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और पूरे कार्यक्रम को संभालने के लिए मुंबई पुलिस का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कथित धमकियों के बीच कॉन्सर्ट स्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने और बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तारीफ की। दिलजीत दोसांझ के वीडियो पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
