13 साल बाद रिलीज हुआ हनी सिंह के ‘अंग्रेजी बीट’ का ओरिजिनल वीडियो, गिप्पी ग्रेवाल - 'ये किसी सपने से कम...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 10, 2024, 06:42 PM IST

Angreji Beat Original video Song: यो यो हनी सिंह और गिप्पी ग्रेवाल के गाने ‘अंग्रेजी बीट’ ने एक बार फिर धमाल मचा दिया है। फिल्म के गाने का ओरिजिनल म्यूजिक वीडियो रिलीज कर दिया गया है। टाइम्स म्यूजिक ने इसे स्पीड रिकॉर्ड्स के साथ मिलकर रिलीज किया है। गाने के ओरिजिनल वीडियो ने आते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है।

Angreji Beat Original video Song: फेमस सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) अलग-अलग वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों यो यो हनी सिंह ने अपनी दमदार वापसी के लिए एक बाद एक कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इन सब के बीच यो यो हनी सिंह और गिप्पी ग्रेवाल का 13 साल पुराना पॉपुलर सॉन्ग ‘अंग्रेजी बीट’ (Angreji Beat) को लेकर फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस गाने को अब एक नए अंदाज के साथ रिलीज किया गया है। टाइम्स म्यूजिक ने स्पीड रिकॉर्ड्स के साथ मिलकर इस पॉपुलर सॉन्ग का ओरिजिनल म्यूजिक वीडियो रिलीज किया है। गाने के वीडियो ने आते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। ये गाने यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है।

angreji beat Song

2011 में शूट हुआ था वीडियो

यो यो हनी सिंह और गिप्पी ग्रेवाल का गाना ‘अंग्रेजी बीट’ साल 2011 में शूट किया गया था। लेकिन ‘अंग्रेजी बीट’ गाने के ओरिजिनल वीडियो कभी रिलीज नहीं किया गया था। लेकिन गाने के रिलीज होने के 13 साल बाद टाइम्स म्यूजिक ने स्पीड रिकॉर्ड्स के इस गाने के ओरिजिनल म्यूजिक वीडियो को दुनिया के सामने ला दिया है। इसको लेकर पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि ' ''अंग्रेजी बीट'' मुझे फेम दिलाने वाला गाना था, इतने साल बाद फिल्म का ओरिजिनल म्यूजिक वीडियो रिलीज होते हुए देखना सच में किसी सपने से कम नहीं है। ये गाना आज भी मेरे दिल में एक खास जगह रखता है। लोगों को इस गाने को आज भी खूब प्यार मिल रहा है, इसे देखकर अच्छा लग रहा है।'

End of Feed