Illuminaughty Song Raftaar : पंजाबी सिंगर रफ्तार को पंजाबी म्यूजिक की जान माना जाता है। उनके रैप का हर कोई दीवाना हुआ फिरता है। हाल ही में सिंगर का नया गाना 'इल्लुमिनाटी' आया है जिसे टाइम्स म्यूजिक ने अपने ऑफिशियल चैनल पर अपलोड किया है। रफ्तार का यह लेटेस्ट गाना पार्टी ट्रैक है जिसमें उनके साथ भोजपुरी हसीना मोनालिसा और माहिरा शर्मा डांस करती नजर आ रही है। यह हिप हॉप गाना रफ्तार के चाहने वालो को थिरकने पर मजबूर कर रहा है। गाने में रफ्तार के साथ साहिल खट्टर, आदिनाथ कोठारे , माहिरा शर्मा और मोनालिसा नजर आ रही है। इल्लूमिनाटी गाने को रफ्तार ने ही लिखा है और इसे आवाज भी रफ्तार ने दी है। गाना अपलोड होते ही 40 हजार से ज़्यादा लोगों ने देख लिया आज ही आए इस गाने को फैंस लगातार लाइक और कॉमेंट कर रहे हैं। यहां देखें रफ्तार का नया गाना " Illuminaughty"
Illuminaughty Song: रफ्तार के साथ मोनालिसा ने मचाया बवाल, अपलोड होते ही गाना हो गया वायरल
- Authored by: अर्चना वशिष्ठ
- Updated Aug 3, 2023, 04:18 PM IST
Illuminaughty Song Raftaar : रफ्तार का यह लेटेस्ट गाना पार्टी ट्रैक है जिसमें उनके साथ भोजपुरी हसीना मोनालिसा और माहिरा शर्मा डांस करती नजर आ रही है। यहां देखें रफ्तार का नया गाना " Illuminaughty"
End of Feed
