Vicky Vidya Ka Woh Wala Video डायरेक्टर राज शांडिल्य और विमल लाहोटी ने दिया फैंस को सरप्राइज, रिलीज से पहले की ये घोषणा

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Movie: राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म 'विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो' 11 अक्टूबर 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। अब फिल्म की रिलीज से पहले डायरेक्टर राज शांडिल्य और विमल लाहोटी ने एक नई घोषणा कर दी है।

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Movie: लेखक, निर्देशक और निर्माता राज शांडिल्य ने विमल लाहोटी के साथ नए प्रोडक्शन हाउस को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। लालबागचा राजा में इस ऑफिशियल लॉन्च के लिए राज शांडिल्य अपनी टीम के साथ नजर आए हैं। भगवान गणेश के आशीर्वाद के साथ राज ने इसकी घोषणा की है। अपने प्रोडक्शन बैनर के तले बनी पहली फिल्म विक्की और विद्या का वो वाला वीडिया की रिलीज से पहले उन्होंने ये अनाउंसमेंट की है। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की इस फिल्म को लेकर अभी से ही फैंस के बीच काफी एक्साइटेंड है। क्योंकि मूवी का ट्रेलर भी फैंस को काफी पसंद आया है। यहां इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video

कथावाचक का अर्थ है "कहानीकार," यानी जो कहानी बताए। ये नाम प्रोडक्शन हाउस के उनके विजन को दर्शाता है कि वे दर्शकों को इंगेजिंग, मीनिंगफुल, और दमदार कहानियाँ पेश करें। प्रोडक्शन हाउस के नजरिए पर जोर देते हुए कहा गया कि 'कथावाचक फिल्म्स' दर्शकों के साथ भावनात्मक स्तर पर जुड़ने वाले फिल्में बनाने का लक्ष्य रखता है।

End of Feed