Kashika Kapoor स्टारर फिल्म 'आयुष्मति गीता मैट्रिक पास' का पोस्टर रिलीज, पद्मश्री आनंद कुमार भी आए लॉन्च में नजर

Aayushmati Geeta metric pass Poster: आयुष्मति 'गीता मैट्रिक पास' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। प्रदीप खेरवार, कशिका कपूर और अनुज सैनी स्टारर फिल्म 'आयुष्मति गीता मैट्रिक पास' को लेकर बीते काफी वक्त से बातें हो रही हैं। यहां फिल्म के पोस्टर पर एक नजर डालते हैं।

Aayushmati Geeta metric pass Poster: आयुष्मति 'गीता मैट्रिक पास' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। प्रदीप खेरवार, कशिका कपूर और अनुज सैनी स्टारर फिल्म 'आयुष्मति गीता मैट्रिक पास' को लेकर बीते काफी वक्त से बातें हो रही हैं। ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म सुपर 30 के बाद आनंद कुमार बॉलीवुड में फिल्म आयुष्मती गीता के पोस्टर लांच में नजर आए हैं। यह फिल्म महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के बारे में है। लव स्टोरी के साथ यह फैमिली ड्रामा है, जिसमे कॉमेडी भी है। फिल्म सौ प्रतिशत पारिवारिक है। निर्देशक प्रदीप खरवार अपनी इस फ़िल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। महिलाओं का शिक्षित होना कितना महत्वपूर्ण और जरूरी है, इसी नजरिये को डायरेक्टर ने इस सिनेमा के माध्यम से कहने का प्रयास किया है।

Aayushmati Geeta metric pass

Aayushmati Geeta metric pass

बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में इस फ़िल्म से डेब्यू कर रही कशिका कपूर पोस्टर में बेहद आकर्षक लग रही हैं। उनके हाथ मे कलम है और वह कुछ लिख रही हैं, उनके पीछे ब्लैकबोर्ड है। फ़िल्म का कॉन्सेप्ट एजुकेशन को लेकर जागरूकता फैलाना है इस वजह से पद्मश्री आनंद कुमार का नाम फ़िल्म के पोस्टर में भी छपा है और उनका विशेष आभार जताया गया है। अनुज सैनी की भी फ़िल्म में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है।

End of Feed