Honey Singh ने दुनिया के सामने उड़ाया Badshah का मजाक, बोले- 'ऐसे लिरीक्स लिखवाने हैं बस...'

Honey Singh troll Badshah: पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह और बादशाह के बीच की अनबन खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। दोनों एक दूसरे पर अक्सर कमेंट करते नजर आते हैं। इस बीच अब एक वीडियो शेयर कर हनी सिंह ने बादशाह को ट्रोल कर दिया है।

Honey Singh troll Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah)अपने गानों के साथ ही बयानों के चक्कर में भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में इंडियन आइडल 15 का एक प्रोमो रिलीज हुआ है। जिसमें वह जज के तौर पर श्रेया गोशाल और विशाल ददलानी के साथ नजर आ रहे हैं। एक प्रोमो में बादशाह रैप करते नजर आ रहे हैं। इस गाने के लिरीक्स यो यो हनी सिंह (Honey Singh) को पसंद नहीं आए हैं। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया है और उन्हें ट्रोल भी किया है। जिसके बाद अब हनी सिंह और बादशाह के बीच की कॉन्ट्रोवर्सी को हवा लगती नजर आ रही है।इस प्रोमो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए हनी सिंह ने लिखा, 'ऐसे लिरीक्स लिखवाने हैं बस तकदीर बन जाएगी मेरी।' उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी शेयर किया है। यह भी पढ़ें- इन स्टार्स ने सुपरहिट फिल्मों को लात मारकर बीच समंदर में डुबा दी अपनी नैया, सलमान नहीं ये स्टार बनने वाला था चुलबुल पांडे

Badshah and Honey Singh Controversy

Badshah and Honey Singh Controversy

End of Feed