Honey Singh ने बादशाह को बुला दिया अपनी 'औलाद'? MTV Hustle जज पर साधा निशाना, कहा- 'ये हेटर्स मेरी ही...'

Honey Singh and Badshah fight: पंजाबी सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह दोनों की ही काफी फैन फॉलोइंग है। हालांकि दोनों ही एक दूसरे के खिलाफ अक्सर आग उगलते नजर आते हैं। इस बीच अब हनी सिंह ने बादशाह को ट्रोल किया है। यहां उनके बयान पर नजर डालते हैं।

Honey Singh and Badshah fight: सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) हाल ही में डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेज सुपर डांसर: चैंपियंस का टशन के एपिसोड में नजर आए है। सोनी टीवी के इस शो को रेमो डिसूजा, मलायका अरोड़ा और गीता कपूर जज करते हैं। एपिसोड में हनी सिंह ने बादशाह के साथ अपनी कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर एक कटाक्ष किया है। उन्होंने बादशाह को बातों ही बातों में ट्रोल कर दिया है। सोशल मीडिया पर हनी सिंह का ये रिएक्शन अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh-AP Dhillon Controversy: 'तुम हमारी जैसी गलती मत करो..' बादशाह ने कॉन्ट्रोवर्सी पर दी दोनों सिंगर को बड़ी नसीहत

Honey singh calls Badshah his child

Honey singh calls Badshah his child

भारतीय रैप इंडस्ट्री में अपने कॉम्पिटीशन के बारे में पूछे जाने पर, हनी सिंह ने कहा, 'जो मैं करता हूं, मुझसे बेहतर करने वाले कम हैं और मुझसे बेकार करने वाले बहुत सारे। मेरे जैसा करने वाला कोई नहीं है, तो मेरा कोई कॉन्पिटीशन ही नहीं है।'

End of Feed