शाहरुख खान ने दिलजीत दोसांझ को दी 'DON' बनने की इजाजत, मुंह तकते रह गए रणवीर सिंह

Shah Rukh-Diljit doing Don Song: पंजाबी कलाकार दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) जल्द ही डॉन (Don Song) नाम का एक गाना लेकर आने वाले हैं, जिसके लिए उन्होंने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ हाथ मिलाया है। दिलजीत दोसांझ ने डॉन (Don Song Teaser) का टीजर भी रिलीज किया है, जिसमें किंग खान की आवाज सुनाई दे रही है।

Shah Rukh-Diljit doing Don Song: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh KHan) ने अपने नए प्रोजेक्ट डॉन का ऐलान कर दिया है, जिसके लिए उन्होंने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के साथ हाथ मिलाया है। दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर टीजर वीडियो शेयर करके फैंस को जानकारी दी है कि वो किंग खान की गद्दी संभालने के लिए तैयार हैं। दिलजीत दोसांझ ने जो टीजर वीडियो शेयर किया है, उसमें किंग खान की आवाज भी सुनने को मिल रही है। दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'अगर सबसे ऊपर टिके रहना है तो मां की दुआएं चाहिए।'

Diljit Dosanjh Don

अगर आप कन्फ्यूज हो गए हैं कि डॉन में अचानक से दिलजीत दोसांझ की एंट्री कैसे हो गई है तो बता दें कि किंग खान और दिलजीत दोसांझ ने डॉन फिल्म सीरीज के लिए हाथ नहीं मिलाया है बल्कि इन दोनों ने डॉन (Don Song) नाम के गाने के लिए साथ आने का फैसला किया है। किंग खान और दिलजीत दोसांझ का ये नया गाना जल्द ही दर्शकों के सामने होगा।

End of Feed