Yudhra Box Office Prediction Day 1: सिद्धांत चतुर्वेदी-राघव जुयाल की जोड़ी को नहीं मिला दर्शकों का बेशुमार प्यार, फीकी रहेगी ओपनिंग

Yudhra Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड अभिनेता सिंद्धांत चतुर्वेदी की नई फिल्म युधरा रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में राघव जुयाल खलनायक की भूमिका में नजर आ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस की दुनिया से सामने आई खबरों की मानें तो फिल्म युधरा बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत लेगी और पहले दिन केवल 2 करोड़ रुपये कमा पाएगी।

Yudhra Box Office Prediction Day 1: सिद्धांत चतुर्वेदी और राघव जुयाल की नई एक्शन एंटरटेनर युधरा बॉक्स ऑफिस पर जलवे बिखेरने के लिए उतर चुकी है। फिल्म युधरा में सिद्धांत चतुर्वेदी जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं, जिसके लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म युधरा को लेकर सामने आ रही बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स की मानें तो इसे पहले दिन धीमी शुरुआत मिलेगी। फिल्म की कमाई दर्शकों के रिव्यूज पर डिपेंड करेगी। अगर दर्शकों को ये मूवी पसंद आती है तो दूसरे दिन से इसकी कमाई में उछाल दर्ज की जा सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानाें तो युधरा पहले दिन सिनेमाघरों में 1.5-2 करोड़ तक का कारोबार कर सकती है।

Yudhra

प्रोड्यूसर और ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने टाइम्स नाउ से बात करते हुए बताया है कि, 'फिल्म युधरा का स्केल और बजट काफी बड़ा है लेकिन यह दर्शकों के बीच में बज बनाने में नाकामयाब रही है। फिल्म युधरा की रिलीज तक दर्शकों में कोई खास उत्साह दिखाई नहीं दे रहा है। ट्रेड को पब्लिक रिव्यूज का इंतजार है, अगर ये दर्शकों को पसंद आती है तो दूसरे दिन से इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल दर्ज की जा सकती है।'

End of Feed