Yudhra Box Office Collection Day 2: सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और राघव जुयाल (Raghav Juyal) की मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म 'युधरा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में सिद्धांत, राघव के साथ मालविका मोहनन भी मुख्य भूमिका में हैं। सिद्धांत की बतौर लीड एक्टर पहली फिल्म है। फिल्म में राघव ने शफिख नाम के विलेन का रोल प्ले किया है। राघव और सिद्धांत ने फिल्म में शानदार काम किया है। फैंस से लेकर क्रिटक्स तक दोनों एक्टर्स के काम की तारीफ कर रहे हैं। ये भी पढ़ें- प्रीति झंगियनी की दुआओं ने दिखाया असर, पति प्रवीण दबास की हालत में आया सुधार, देखें हेल्थ अपडेट
Yudhra Box Office Collection (credit Pic: instagram)
युधरा 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन रवि उदायवर ने किया है। फिल्म को फरहान अख्तर ने अपने बैनर एक्सल एंटरटेनमेंट के तले प्रोड्यूस किया है। पहले दिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।
दूसरे दिन युधरा ने कमाए इतन करोड़
युधरा ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 2 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन 4.50 करोड़ की कमाई की थी। कुल मिलाकर फिल्म ने दो दिनों में 6 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। शनिवार को सिनेमाघरों में फिल्म युधरा की ऑक्यूपेंसी रेट 11.40 प्रतिशत था। फिल्म को नेशनल सिनेमा डे होने का फायदा मिला है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर अच्छा बिजनेस करेगी। इसके अलावा फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का भी फायदा मिल रहा है। युधरा के साथ बॉक्स ऑफिस पर कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। ये फिल्म के लिए प्लस प्वाइंट है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धांत युधरा के बाद 'धड़क 2' में तृप्ति डिमरी के साथ नजर आएंगे।
