Kingdom Box Office Collection Day 1: पहले दिन डबल डिजिट में हुई विजय देवरकोंडा की फिल्म की कमाई, कुबेरा को पछाड़ा

Kingdom Box Office Collection Day 1: विजय देवरकोंडा की फिल्म ने पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म ने फर्स्ट डे में डबल डिजिट में कमाई की है। एक्टर ने खुद अपनी ही फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। आने वाले दिनों में पता चलेगा कि ये विजय की बेस्ट फिल्म रही या नहीं।

Kingdom Box Office Collection Day 1: विजय देवरकोंडा( Vijay Devrakonda) की फिल्म किंगडम( Kingdom) ने कल सिनेमाघरों में एंट्री ली। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया। एक्टर ने सिनेमाघरों में दमदार वापसी की है। विजय को ये मूवी फैंस को जबरदस्त लगी। किंगडम की पहले दिन की कमाई आ गई है। इसने तमिल से लेकर हिन्दी में खासी कमाई की है। विजय की ये फिल्म कई अटकलों के बाद रिलीज हुई थी जिसका असर थिएटर में देखने को मिल रहा है। आइए बताते हैं पहले दिन कितनी हुई किंगडम की कमाई।

Kingdom Box Office Collection Day 1

Image Credit: x Kingdom


ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने पहले दिन सभी भाषा में मिलाकर 15.50 करोड़ कमाए हैं। सैन्क्लिक की रिपोर्ट में बताया है कि अबतक फिल्म ने 15 करोड़ कमाए हैं जो सभी भाषाओं में मिलाकर है। ये विजय के करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक कही जा रही है। हालांकि इस फिल्म का कलेक्शन एक्टर की फिल्म लाइगर( Liger) को पीछे नहीं छोड़ पाया। लाइगर ने पहले दिन 15.90 करोड़ का बिजनेस किया था। हालांकि किंगडम ने धनुष की कुबेरा को पछाड़ दिया है। कुबेरा ने पहले दिन केवल 13 करोड़ ही कमाए थे।

End of Feed