Jaat: सनी देओल स्टारर के रिलीज होते ही 'सिकंदर' की निकलेगी सारी हेकड़ी, कमाएगी 400 करोड़?

Sunny Deol's Jaat: 90 के दशक के जाने-माने एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की नई फिल्म 'जाट' (Jaat) की रिलीज का फैन्स बड़ी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। कइयों को लग रहा है कि सनी देओल की फिल्म 'जाट' सलमान खान की हालिया रिलीज हुई मूवी 'सिकंदर' को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा सकती है।

Sunny Deol's Jaat: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक्शन स्टार सनी देओल (Sunny Deol) की नई फिल्म 'जाट' (Jaat) 10 अप्रैल के दिन रिलीज होने जा रही है। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने सनी पाजी की फिल्म 'जाट' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया, जिसे ऑडियंस का भरपूर प्यार भी मिला। 'गदर 2' की सफलता के बाद सनी देओल के फैन्स को लग रहा है कि 'जाट' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में सफल साबित होगी। वहीं कइयों का यह भी मानना है कि सनी देओल की 'जाट' बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की हालिया रिलीज हुई मूवी 'सिकंदर' (Sikandar) को बॉक्स ऑफिस पर मात दे सकती है।

Salman Khan and Sunny Deol

'सिकंदर' से ज्यादा बिजनेस करेगी 'जाट'

सनी पाजी की 'जाट' को लेकर खबरें आ रही हैं कि ये बॉक्स ऑफिस पर 400 से 500 करोड़ रूपये के लगभग कमाई करेगी। इन खबरों पर सनी पाजी ने कोमल नाहटा को बताया कि मैं कभी इन नंबर्स का समझ नहीं पाया है। कई बार चीजें अच्छी तरह काम करती हैं और कई बार ऐसा नहीं होता है। सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन पर अपनी बात रखते हुए कहा कि मेरा मानना है कि जब आप ट्रैवल करते हैं, प्रमोशन करते हैं और जिस तरह से आप लोगों से बातचीत करते हैं और उनसे जुड़ते हैं तो आत्मविश्वास पैदा होने लगता है कि इसका बिजनेस कैसा रहेगा।

End of Feed