Stree 2 Box Office Collection Day 34: निर्माता दिनेश विजान के बैनर में बनी फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा कर लिया है। फिल्म स्त्री 2 में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी ने अहम किरदार प्ले किए हैं। फिल्म को दर्शकों से लगातार शानदार रिस्पांस मिल रहा है, जिसके दम पर इसने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवी जवान को भी धूल चटा दी है। ट्रेड से सामने आ रही खबरों की मानें तो फिल्म स्त्री 2 हिन्दी सिनेमा की सबसे कमाऊ मूवी बन गई है, जिसकी कमाई जवान से भी आगे निकल गई है। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ये जानकारी दी है, जिसके बाद राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, 'स्त्री 2 ने इतिहास लिख लिया है। ये हिन्दी की सबसे कमाऊ मूवी बनकर उभरी है। फिल्म स्त्री 2 ने जवान के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है। जल्द ही ये 600 करोड़ की कमाऊ पूरी कर लेगी। फिल्म स्त्री 2 ने शुक्रवार को 3.60 करोड़ रुपये, शनिवार को 5.55 करोड़ रुपये, रविवार को 6.85 करोड़ रुपये, सोमवार को 3.17 करोड़ रुपये और मंगलवार को 2.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ स्त्री 2 की कुल कमाई 586 करोड़ रुपये हो गई है।'
फिल्म स्त्री हिन्दी सिनेमा की ही नहीं बल्कि राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के करियर की भी सबसे हिट फिल्म बनकर सामने आई है। इन दोनों कलाकारों को भी इस बात की उम्मीद नहीं थी कि स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर जवान को पछाड़ देगी और इतना बड़ा खिताब अपने नाम करेगी। फिल्म स्त्री 2 दिनेश विजान के हॉरर यूनिवर्स की की अहम कड़ी है। इसके आखिर में दिखाया गया है कि दर्शकों के सामने अब भेड़िया 2 आएगी, जिसमें वरुण धवन और अक्षय कुमार की भिड़ंत हो सकती है।
