Sky Force Box Office Collection Day 6: 100 करोड़ी होने से एक कदम दूर है अक्षय कुमार की मूवी, इतने करोड़ हुआ कलेक्शन

Akshay Kumar's Sky Force Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की एरियल एक्शन फिल्म 'स्काई फाॅर्स' (Sky Force) अब धीरे-धीरे 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। आइए देखें फिल्म ने बुधवार को कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Sky Force Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'स्काई फाॅर्स' ऑडियंस को पसंद आ रही है। धीरे-धीरे ही सही लेकिन यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हर दिन करोड़ों रुपये की कमाई करने में लगी हुई है। अब जो अक्षय कुमार स्टारर को लेकर ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'स्काई फाॅर्स' (Sky Force) दूसरे वीकेंड के खत्म होते-होते 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। बुधवार के दिन भी फिल्म का कलेक्शन निराशाजनक नहीं रहा है।

Sky Force Box Office Collection

100 करोड़ी होने से कुछ कदम दूर है 'स्काई फाॅर्स'

Sacnilk के अर्ली एस्टिमेट्स के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फाॅर्स' का बुधवार के दिन कलेक्शन 5.75 करोड़ रुपये रहा है। इस फिल्म ने 6 दिनों के अंदर 80.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। निर्माताओं की पूरी उम्मीद है कि 'स्काई फाॅर्स' आने वाले दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार लेगी। इस मूवी ने शुरुआती वीकेंड में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की धांसू ओपनिंग ली थी।

End of Feed