'Singham Again' Vs 'Bhool Bhulaiyaa 3': दोनों फिल्मों के बीच ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन्स पाने की जंग है जारी !! जानिए कौन इस दिवाली पर मारेगा बाजी

'Singham Again' Vs 'Bhool Bhulaiyaa 3': इस समय जो ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की एक्शन पैक्ड ड्रामा फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) और अनीस बज्मी की हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) में ज्यादा से ज्यादा से स्क्रीन्स पाने की जंग जारी है।

'Singham Again' Vs 'Bhool Bhulaiyaa 3': जब भी कोई बड़ा वीकेंड या त्योहार पड़ता है तो मेकर्स अपनी फिल्मों को रिलीज करने के लिए तारीख तुरंत चुन लेते हैं। साल 2024 में भी 1 नवंबर यानी दिवाली के खास मौके पर ये होने वाला है। रोहित शेट्टी की एक्शन पैक्ड ड्रामा फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) और अनीस बज्मी की हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) का बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश होने जा रहा है। इस समय निर्माताओं के बीच अपनी-अपनी फिल्मों के लिए ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन्स पाने की लड़ाई चल रही है। डिस्ट्रीब्यूटर्स से दोनों ही फिल्मों के निर्माताओं की बातचीत जारी है। पीवीआर आईनॉक्स जैसी नेशनल चेन्स के बीच स्क्रीन्स के नंबर्स दोनों फिल्मों में बांटने में परेशानी हो रही है।

'Bhool Bhulaiyaa 3' Vs 'Singham Again'

ट्रेड वेबसाइट बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक पीवीआर आईनॉक्स जैसी बड़ी नेशनल सीरीज स्क्रीन्स को डिवाइड में मुश्किल पैदा हो रही है। नॉन-नेशनल चेन्स और सिंगल स्क्रीन्स को दोनों ही फिल्मों में 50-50% में बांटा गया है। वजह यह भी है कि 'सिंघम अगेन' के डिस्ट्रीब्यूटर ज्यादा से ज्यादा प्रॉफिट शेयर चाहते हैं। 'सिंघम अगेन' के डिस्ट्रीब्यूटर पीवीआर आईनॉक्स के साथ प्रॉफिट शेयरिंग में 60-40% की हिस्सेदारी रखना चाहते हैं। बाकी चेन्स से उम्मीद है कि वो 55-45% की हिस्सेदारी रखें।

End of Feed