Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3: दोनों फिल्मों के निर्माताओं की होगी बल्ले-बल्ले, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कमाई होगी 1000 करोड़ के पार?

Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3: अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) और कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) इस दिवाली यानी 1 नवंबर के दिन रिलीज होने वाली हैं। दोनों फिल्में आपस में टकराने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर एक साथ 1000 करोड़ रुपये कमा लेंगी।

Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3: रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) और अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया 3' नवंबर 1 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। दोनों ही फिल्मों के क्लैश को देखने के लिए फैन्स बेकरार है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) के क्लैश होने से इनकी कमाई पर असर पड़ेगा ही लेकिन दोनों ही फिल्मों की अपनी-अपनी ऑडियंस है। ऐसे में दिलचस्प बात यह होने वाली है कि 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई करने में सफल रहेंगी।

Singham Again and Bhool Bhulaiyaa 3

कई ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' की ज्यदातर कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस से होनी हैं। दोनों का क्लैश होने के बाद 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर एक साथ 1000 करोड़ रुपये छापने में सफल रहेंगी। आने वाले दिनों यह देखना बाकी है कि ऑडियंस का झुकाव किसी फिल्म की ओर ज्यादा रहता है।

End of Feed