Sikandar: 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग लेगी सलमान खान की 'सिकंदर', टूटेंगे कई रिकार्ड्स

Salman Khan's Sikandar: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। ट्रेलर देखने के बाद अब सोशल मीडिया पर सलमान खान की 'सिकंदर' को जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक यह मूवी पहले दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग ले सकती है।

Salman Khan's Sikandar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान की नई एक्शन-ड्रामा फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) को लेकर लोगों के अंदर काफी बज देखने को मिल रहा है। साल 20225 की शुरुआत से ही 'सिकंदर' सुर्खियां बटोर रही है। एआर मुरुगादॉस (AR Murugadoss) के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'सिकंदर' को रिलीज करने के लिए मेकर्स ने 30 मार्च का दिन चुना है। अब जो 'सिकंदर' को लेकर ट्रेड रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक सलमान खान (Salman Khan) स्टारर ओपनिंग डे पर दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से की ओपनिंग लेने में सफल हो सकती है।

Salman Khan's Sikandar Box office

100 करोड़ की ओपनिंग लेगी 'सिकंदर'

कुछ देर पहले ही मेकर्स ने सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज कर फैन्स को तगड़ा सरप्राइज दिया है। इस ट्रेलर में सलमान खान के सुपरहिट डायलॉग्स और दमदार एक्शन सीन्स फैन्स को खूब पसंद आ रहे हैं। कई फैन्स ने तो ट्रेलर देखने के बाद इसे ब्लॉकबस्टर कहना शुरू कर दिया है। अब जो मीडिया रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' पहले दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग ले सकती है।

End of Feed