Sarfira Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सरफिरा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में अक्षय के साथ राधिका मुख्य भूमिका हैं। सरफिर तमिल फिल्म Soorarai Pottrru का हिंदी रीमेक है। Soorarai Pottrru में साउथ एक्टर सूर्या ने मुख्य भूमिका निभाई है। अक्षय की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को लेकर कोई खास बज देखने को नहीं मिला। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.5 करोड़ का बिजनेस किया था। आइए जानते हैं फिल्म ने तीसरे दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया।
Sarfira Box Office Collection (credit Pic: Instagram)
रविवार को फिल्म की कमाई में 70 प्रतिशत मिला है। तीसरे दिन फिल्म ने 5.1 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने 3 दिन में कुल मिलाकर 11.85 करोड़ का बिजनेस किया है।
वीकेंड पर फिल्म की कमाई में देखने को मिला उछाल
फिल्म ने पहले दिन 2.5 करोड़ की कमाई की है। दूसरे दिन फिल्म ने 4.25 करोड़ का बिजनेस किया है और तीसरे दिन फिल्म ने 5.81 करोड़ की कमाई की। धीरे-धीरे फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल रहा है। मेकर्स को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है। फिल्म में अक्षय, राधिका, परेश रावल और सीमा बिस्वास मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी जी.आर गोपीनाथ पर बनी है जो Air Deccan फ्लाइट के मालिक है। उनका सपना था कि आम आदमी भी हवाई जहाज में सफर कर सके। फिल्म में उनके संघर्ष की कहानी को दिखाया गया है। सरफिरा को बॉक्स ऑफिस पर प्रभास और दीपिका पादुकोण की कल्कि 2898 एडी से कड़ी टक्कर मिल रही है। सरफिरा के साथ सिनेमाघरों में कमल हासन की इंडियन 2 भी रिलीज हुई है।
