Saiyaara Box Office Day 17: यश राज बैनर तले बनी फिल्म 'सैयारा' को लोगों से भरपूर प्यार मिल रहा है। इस रॉम कॉम वाली कहानी को देश के युवाओं ने काफी पसंद किया। इसी फिल्म से बॉलीवुड और जनता को दो नए चेहरे मिले एक अहान पांडे तो दूसरी अनीता पड्डा। दोनों ने डेब्यू फिल्म में अपनी केमिस्ट्री से ऑनस्क्रीन आग लगा दी। अहान पांडे का 'सैयारा' लुक इन दिनों ट्रेंड पर है। अब हाल ही फिल्म के 17वें दिन हुई कमाई के आँकड़े सामने आए हैं जो मेकर्स को मालामाल बना रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत की पढ़िए रिपोर्ट।
Image Source: yash raj films Instagram
मोहित सूरी द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म 'सैयारा' (Saiyaara) ने संडे को भी बॉक्स ऑफिस पर ताबतोड़ कमाई की। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने रविवार 8 करोड़ की कमाई कर सभी के छक्के छुड़ा दिए हैं। ऐसे में अब फिल्म का कुल कलेक्शन 299.75 करोड़ हो गया है। अगर ऐसे ही कमाई चलती रही तो अहान पांडे (Ahaan Pandey) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' 300 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।
आपको जानकार हैरानी होगी कि हाल ही में फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' भी रिलीज हुई लेकिन सैयारा के जादू के आगे दोनों धाराशाई रह गईं। बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों के आगे 'सैयारा' ने घुटने नहीं टेके। फिल्म गाने हो या रोमांटिक सीन दोनों ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। फिल्म का टाइटल सॉन्ग 'सैयारा' एक ब्रेकअप सॉन्ग बन चुका है जिसे यंगस्टर जमकर इन्जॉय कर रहे हैं।
