Ramayana: धुरंधर के रिकॉर्ड की लंका लगा देंगे रणबीर कपूर, रिलीज से पहले फिल्म ने उड़ाया गर्दा

Ramayana: फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज से पहले रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म की एडवांस बुकिंग चर्चा में है। टिकट बिक्री से अब तक 8.27 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।

Ramayana Update: फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) की रिलीज से पहले ही रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह नजर आने लगा है। सिनेमाघरों में फिल्म आने में अभी वक्त है, लेकिन एडवांस बुकिंग के आंकड़े लगातार चर्चा में हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के टिकटों की बिक्री से अब तक 8.27 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। फिल्म जल्द ही एडवांस बुकिंग में 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। ऐसे में सभी की नजरें अब इसकी रिलीज से पहले होने वाली टिकट बिक्री पर टिकी हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Diljit Dosanjh Delhi Concert: एक दिन पहले इनकार, अब मिली हरी झंडी; 30 अक्टूबर को गूंजेगी दिलजीत की आवाज)

ramayana

रामायण की जबरदस्त एडवांस बुकिंग (pic credit-instagram)

रामायण मूवी ने उड़ाया गर्दा

शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक फिल्म रामायण के 3,964 शो के लिए 1.47 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके थे। फिल्म को सबसे ज्यादा टिकट हिंदी भाषा में मिल रहे हैं। इसके अलावा कन्नड़ और तेलुगु भाषा में भी टिकटों की बिक्री हो रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों के मुताबिक, हिंदी वर्जन से अब तक 7.48 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। वहीं, कन्नड़ वर्जन की एडवांस बुकिंग से 57.69 लाख रुपये और तेलुगु वर्जन से 21.11 लाख रुपये मिले हैं। इससे साफ है कि फिल्म को हिंदी भाषी इलाकों में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। शहरों की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में फिल्म की एडवांस बुकिंग सबसे आगे है। यहां पिछले दिन के मुकाबले टिकटों की बिक्री में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और कुल बुकिंग 2 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गई है। मुंबई दूसरे नंबर पर है, जहां 1.49 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है। हैदराबाद में 47 लाख रुपये, बेंगलुरु में 44.97 लाख रुपये और पुणे में 42.6 लाख रुपये की टिकटें बिकी हैं।

End of Feed