Munjya & Chandu Champion Box Office Collection: मुंज्या और चंदू चैम्पियन दोनों ही बॉलीवुड फिल्में बीते कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रही हैं। हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंज्या (Munjya) को रिलीज हुई अब 20 दिन से ज्यादा का समय हो गया है और फिल्म की टोटल कमाई सिर्फ भारत में ही 90 करोड़ के पार चली गई है। वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड तो फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में भी एंट्री मार ली है। वहीं दूसरी ओर कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैम्पियन की बात करें तो फिल्म से जितनी उम्मीदें लगाई गई थीं, मूवी बॉक्स ऑफिस पर उनता अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं रही है।
Munjya and Chandu Champion Box Office Collection
यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD craze inside theatres: 'कल्कि 2898 एडी' के एक-एक सीन को देख झूमे दर्शक, सिनेमाघरों में खूब मचा हल्ला
चंदू चैम्पियन ने रिलीज के 13 दिन बात तक कुल 54.72 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हालांकि अब कल्कि की रिलीज के बाद दोनों फिल्मों की कमाई बुरी तरह गिर सकती है। आइए यहां दोनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
मुंज्या और चंदू चैम्पियन ने की इतनी कमाई
सैकनिल्क इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार मुंज्या ने 21वें दिन यानी बुधवार को टोटल 0.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जिसके बाद मूवी की कुल कमाई भारत में 90.65 करोड़ के पार हो गई है। वहीं चंदू चैम्पियन ने अपनी रिलीज के 13वें दिन 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 54 करोड़ से ज्यादा का हो गया है। अब खबरें सामने आ रही हैं कि कल्कि 2898 एडी की रिलीज के बाद दोनों ही फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई और भी नीचे गिर सकती है।
