Munjya box office collection: शरवरी की हॉरर कॉमेडी ने मचाया धमाल, 5वें दिन किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 12, 2024, 01:36 PM IST

Munjya box office collection Day 5: मोना सिंह (Mona Singh) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) की फिल्म 'मुंज्या' (Munjya) ने 5वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। जिसे देखने के बाद कई लोग हैरान नजर आए।

Munjya box office collection Day 5: बॉलीवुड की जानी-मानी मोना सिंह (Mona Singh), शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) और अभय वर्मा (Abhay Verma) की लीड रोल वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' (Munjya) ने पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म को देखने के लिए काफी संख्या में लोग सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। मोना सिंह और शरवरी वाघ की फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन पूरे हो गए थे। 5वें दिन भी फिल्म 'मुंज्या' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं फिल्म 'मुंज्या' ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Munjya box office collection

'मुंज्या' ने 5वें दिन किया इतना कलेक्शन

शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) की धांसू फिल्म 'मुंज्या' (Munjya) रिलीज के बाद से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म 'मुंज्या' की कमाई ने पहले दिन लोगों को हैरान कर रखा है। अब 'मुंज्या' को रिलीज हुए 5 दिन पूरे हो गए है। जिसके बाद कमाई के नए आंकड़े सामने आ गए। फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर 'मुंज्या' (Munjya Box Office) की कमाई के 5वें दिन के आंकड़े दिए है। ट्वीट के अनुसार मोना सिंह की फिल्म 'मुंज्या' ने 5वें 4.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 28.36 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की कमाई को नए आंकड़ों को देखने के बाद मेकर्स काफी खुश दिखाई दिए।

End of Feed