Mr and Mrs Mahi Box Office Collection Day 1: जान्हवी कपूर और राजकुमार राव स्टारर लेगी धांसू ओपनिंग, मेकर्स ने खेला मास्टरस्ट्रोक

Mr and Mrs Mahi Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की नई फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr and Mrs Mahi) को हिट कराने के लिए निर्माताओं ने इसकी टिकिट का प्राइस केवल 99 रुप्ये रखा है। ऐसा करने से दर्शकों की बड़ी भीड़ सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखेगी।

Mr and Mrs Mahi Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की नई फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr and Mrs Mahi) इस हफ्ते यानी 31 मई को रिलीज होने वाली है। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की इस फिल्म को देखने के लिए लोगों ने काफी लंबा इंतजार कर किया है। इस रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। यह एक ऐसे शख्स की कहानी है जो क्रिकेटर बनना चाहता था लेकिन बन नहीं सका। वह अपना सपना पूरा करने के लिए पानी पत्नी को खेल में ट्रेन करता है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को अच्छा लगा है। दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करे इसके लिए मेकर्स ने एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेला है।

Mr and Mrs Mahi Box Office Collection Day 1

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सिनेमा लवर्स और नेशनल सिनेमा डे पर यानी 31 मई के दिन मेकर्स ने फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr and Mrs Mahi) की टिकिट 99 रुपये रखी है। जब फिल्म की टिकिट 99 रुपये उपलब्ध होगी तो ज्यादा से ज्यादा दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख करेंगे। फिल्म को हिट कराने के लिए मेकर्स ने यह अच्छा काम किया है। इस समय सभी की नजरें फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन पर है।

End of Feed