Mere Husband Ki Biwi Collection Day 4: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की नई रोमांटिक ड्रामा बेस्ड फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' को निर्माताओं ने 21 फरवरी के दिन रिलीज किया था। इस फिल्म के ट्रेलर और गानों को फैन्स ने पसंद किया था। फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) भी अहम भूमिका हैं। 'मेरे हस्बैंड की बीवी' (Mere Husband Ki Biwi) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए लगभग 4 दिन हो गए हैं। यह फिल्म घरेलू बॉक्स पर 5 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। आइए देखने इस मूवी ने सोमवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
निराशाजनक रही है 'मेरे हस्बैंड की बीवी' की कमाई
Sacnilk.com के अनुसार अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) स्टारर 'मेरे हस्बैंड की बीवी' (Mere Husband Ki Biwi) ने सोमवार को 51 लाख रुपये का बिजनेस किया है। यह मूवी 4 दिनों के अंदर केवल 4.82 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। निर्माताओं की चिंता 'मेरे हस्बैंड की बीवी' के कलेक्शन को देखकर हर दिन बढ़ती जा रही है। अगर फिल्म का कलेक्शन ऐसा ही रहा तो यह जल्द ही बड़े परदे उतर जाएगी।
मुदस्सर अजीज ने फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' का निर्देशन किया है। इस रोमांटिक-कॉमेडी को जैकी भगनानी, वाशु भगनानी और दीपशिखा देशमुख ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में लगभग 50 से 55 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस समय बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की 'छावा' का जलवा बरकरार है। 'छावा' के आगे 'मेरे हस्बैंड की बीवी' पस्त पड़ गई है।
